आलू से पाएं चमकदार त्वचा और लगाएं यह फेस पैक

Image
आलू एक ऐसी सब्जी है जिसे आमतौर पर सब्जी खाना पसंद करते हैं और इसे किसी भी सब्जी के साथ मिलाकर बनाया जा सकता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि किचन पर राज करने वाला आलू आपकी त्वचा में भी निखार ला सकता है और कई चीजों के साथ शामिल होकर आपके चेहरे को खूबसूरत बनाने का काम करता है. आज हम आपके लिए आलू से बने कुछ फेस पैक लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप को खूबसूरत त्वचा मिलेगी. तो आइए जानते हैं आलू से बने इन फेस पैक के बारे में - आलू मुल्तानी मिट्टी फेस पैक -  यह फेस पैक आपकी त्वचा में निखार लाने के साथ ही मुंहासे वाली त्वचा की सूजन को कम करने में भी मददगार है. इस फेस पैक को बनाने के लिए बिना छिले आलू का पेस्ट बना लें और उसमें तीन से चार चम्मच मुल्तानी मिट्टी और कुछ बूंदें गुलाबजल की मिलाकर पेस्ट तैयार करें. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं 30 मिनट के लिए छोड़ दें. यह फेस पैक आपकी स्किन को चमकदार बनाता है. आलू दूध से बना फेस पैक -  आधे आलू को छीलकर उसका रस निकाल लें और इसमें 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करके कॉटन की मदद से चेहरे और गर...

मानसून : स्कार्फ और ज्वेलरी से बढ़ाये ग्लैमर लुक

मानसून : स्कार्फ और ज्वेलरी से बढ़ाये ग्लैमर लुक
मानसून : स्कार्फ और ज्वेलरी से बढ़ाये ग्लैमर लुक


मानसून का मौसम है जो की बहुत ही सुहाना होता है, रिमझिम रिमझिम बारिश सबको प्यारी लगती है। जिसे हम खिड़की में बैठ कर घंटो देखना पसंद करते है। आज की युवा पीढ़ी  बारिश का खूब मजा लेती है, हर पल को एन्जॉय करना चाहती है। इस मौसम में चारो तरफ रंग बिरंगे फूल नजर आते है ये रंग हमे आकर्षित करते है, रंगो का महत्व हमारी जिंदगी में भी है जो हमे लुभाते है और खुश रहना सिखाते है।

आज हम बात कर रहे है स्कार्फ की जो कि लड़कियाँ चाहे इंडियन ड्रेस पहने या वेस्टर्न ड्रेस पर स्कार्फ  का इस्तेमाल करती है। जिन्हे वे अपने ड्रेस से मैचिंग या कंट्रास्ट में यूज करती है। इन्ही स्कार्फ को हम अपनी ज्वेलरी के साथ जोड़ कर एक नया लुक दे सकते है जो आपकी तरफ लोगो का ध्यान आकर्षित करेंगा और आपके ग्लैमर लुक में चार चाँद लगा देते है। अब जानते है स्कार्फ और ज्वेलरी का उपयोग कैसे करे ---

रिंग्स :-
मानसून : स्कार्फ और ज्वेलरी से बढ़ाये ग्लैमर लुक
मानसून : स्कार्फ और ज्वेलरी से बढ़ाये ग्लैमर लुक


आपके पास बहुत सी रिंग्स का कलेक्शन तो होगा ही जिसमे से कुछ ऐसी होंगी जिन्हे आप अब पहनना पसंद नहीं करते तो आइये अब उन्हें नए अंदाज में पहने।  रिंग छोटी हो या बड़ी दोनों ही अच्छी लगेंगी। स्कार्फ को गले में ले कर दोनों किनारे पकड़े और रिंग में डालें अब चित्र में दिखाए अनुसार सेट कर ले। 

पेंडंट  :- 

मानसून : स्कार्फ और ज्वेलरी से बढ़ाये ग्लैमर लुक
मानसून : स्कार्फ और ज्वेलरी से बढ़ाये ग्लैमर लुक

स्कार्फ के साथ झुमके जैसा लगाने के लिए कई चीजे घर में ही उपलब्ध होती है जैसे - नैकलेस का बड़ा पेन्डेन्ट, कमर में लगाए जाने वाला झुमका, ब्रोच, साड़ी पिंस या जुड़े में यूज होने वाली ज्वेलरी इत्यादि। इसे स्कार्फ के बिच में लगाए और गले में डाल ले। 

 ईयर रिंग्स :- 
मानसून : स्कार्फ और ज्वेलरी से बढ़ाये ग्लैमर लुक
मानसून : स्कार्फ और ज्वेलरी से बढ़ाये ग्लैमर लुक

लम्बे - लम्बे या बड़े  ईयर रिंग्स का भी उपयोग हम स्कार्फ के साथ ग्लैमर लुक के लिए कर सकते है। गले में जैसे स्कार्फ को पहनना है वैसे पहन ले और दोनों कॉर्नर में ईयर रिंग्स अटका दे।  

इस मौसम में स्कार्फ और ज्वेलरी का यूज और भी कई तरीको से किया जा सकता है जैसे ---

हाथो में एक ही फिंगर में मल्टी रिंग्स या बैंगल्स और गले में कई लड़ो वाला नैकलेस या चैन। 

सिंपल ड्रेस के साथ फ्रिल जैसा या फंदे लटकन वाला स्कार्फ यूज करे।

बालो को कवर करते हुए स्कार्फ यूज करे और गोगल लगा सकते है। 

स्कार्फ का उपयोग बालो को ऊपर की तरफ पोनी जैसे बांधते हुए भी कर सकते है


Comments

Popular posts from this blog

ड्रेस रिनोवेशन : पुरानी साडी को दे नया डिज़ाइनर लुक

स्टाइल व ड्रेसअप से पुरूष भी जमाएं रंग

मोतियों की ज्वेलरी से पाए रॉयल लुक