आलू से पाएं चमकदार त्वचा और लगाएं यह फेस पैक

Image
आलू एक ऐसी सब्जी है जिसे आमतौर पर सब्जी खाना पसंद करते हैं और इसे किसी भी सब्जी के साथ मिलाकर बनाया जा सकता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि किचन पर राज करने वाला आलू आपकी त्वचा में भी निखार ला सकता है और कई चीजों के साथ शामिल होकर आपके चेहरे को खूबसूरत बनाने का काम करता है. आज हम आपके लिए आलू से बने कुछ फेस पैक लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप को खूबसूरत त्वचा मिलेगी. तो आइए जानते हैं आलू से बने इन फेस पैक के बारे में - आलू मुल्तानी मिट्टी फेस पैक -  यह फेस पैक आपकी त्वचा में निखार लाने के साथ ही मुंहासे वाली त्वचा की सूजन को कम करने में भी मददगार है. इस फेस पैक को बनाने के लिए बिना छिले आलू का पेस्ट बना लें और उसमें तीन से चार चम्मच मुल्तानी मिट्टी और कुछ बूंदें गुलाबजल की मिलाकर पेस्ट तैयार करें. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं 30 मिनट के लिए छोड़ दें. यह फेस पैक आपकी स्किन को चमकदार बनाता है. आलू दूध से बना फेस पैक -  आधे आलू को छीलकर उसका रस निकाल लें और इसमें 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करके कॉटन की मदद से चेहरे और गर...

कील - मुहासों की समस्या का समाधान

कील - मुहासों की समस्या का समाधान
कील - मुहासों की समस्या का समाधान

किशोरावस्था होती ही ऐसी है जिसमे हमारे शरीर में शारीरिक परिवर्तन होते है जैसे हार्मोन्स का बदलना, पिम्पल्स होना इत्यादि। कई लोगो को कील - मुहासों की समस्या हो ही जाती है कुछ ही लोग ऐसे होते है जिन्हे मुहासे नहीं होते। इस समस्या का मुख्य कारण है हमारा खान - पीन आज कल युवा सबसे ज्यादा जंक फ़ूड पसंद करते है जो हमारे डाइजेशन सिस्टम को ख़राब कर देता है और कील - मुहासों की दिक्कत बढ़ जाती है। हाँ जी इससे बचने के लिए पेट साफ़ रहना जरुरी है। आइये जाने कील - मुहासों की समस्या का समाधान ---
    
सबसे पहले कील - मुहासे दूर करने के लिए आप ज्यादा से ज्यादा पानी पिए क्योकि जितना ज्यादा पानी पिएंगे शरीर के मल पदार्थ बहार निकलेंगे । 

रोज़ एक गिलास निम्बू का पानी पिए यह भी आपके शरीर के नष्ट पदार्थ बहार निकालता है। 

चेहरे पर भाप ले यह बंद पोर्स को खोल देता है और गन्दगी बाहर निकल जाती है जिससे कील - मुहासे होने की  संभावनाए कम हो जाती है।

अपने हाथो से चेहरे को बार - बार न छुएं क्योकि आपके हाथ गंदे होते है और मुहासे फैलने की संभावना बढ़ जाती है। 

खीरा ककड़ी गोल काटकर उस जगह पर रखे जहाँ मुहासे है और जब ककड़ी सूख जाये तब हटा ले। ककड़ी को टिकाने के लिए डॉक्टर पट्टी का यूज कर सकते है। 

नीम और तुलसी की पत्तियों का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाकर रखे और 30  मिनिट्स बाद धोले। ये पत्तियां एंटीसेप्टिक होती है जो मुहसो को फ़ैलाने से रोकती है। 

कॉटन से निम्बू का रस लगाकर चेहरा साफ करे, इससे चेहरे के दाग - धब्बे दूर होंगे। 

नारियल और कपूर मिला कर इस मिश्रण से चेहरे की मसाज करें यह मुहसो का बहुत असर कारक  इलाज है।

चिरोंजी मुहसो के लिए बहुत असरदार है इसे भिगाकर पेस्ट बना ले और चेहरे पर लगाए सूखने के बाद रगड़ कर निकल दे।

दालो में मुहसो के लिए सबसे बेस्ट दाल मसूर की है, इसे भिगाकर पेस्ट बनाए और चेहरे पर 15  - 20  मिनिट लगा कर रखे। पेस्ट में कच्चे दूध का भी प्रयोग करे। 

बताये गए सभी उपाय मेरे द्वारा प्रयोग किये गए है और असरदार भी है। पोस्ट पसंद आने पर अपने दोस्तों को भी शेयर करे।

Comments

Popular posts from this blog

ड्रेस रिनोवेशन : पुरानी साडी को दे नया डिज़ाइनर लुक

स्टाइल व ड्रेसअप से पुरूष भी जमाएं रंग

मोतियों की ज्वेलरी से पाए रॉयल लुक