आलू से पाएं चमकदार त्वचा और लगाएं यह फेस पैक

Image
आलू एक ऐसी सब्जी है जिसे आमतौर पर सब्जी खाना पसंद करते हैं और इसे किसी भी सब्जी के साथ मिलाकर बनाया जा सकता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि किचन पर राज करने वाला आलू आपकी त्वचा में भी निखार ला सकता है और कई चीजों के साथ शामिल होकर आपके चेहरे को खूबसूरत बनाने का काम करता है. आज हम आपके लिए आलू से बने कुछ फेस पैक लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप को खूबसूरत त्वचा मिलेगी. तो आइए जानते हैं आलू से बने इन फेस पैक के बारे में - आलू मुल्तानी मिट्टी फेस पैक -  यह फेस पैक आपकी त्वचा में निखार लाने के साथ ही मुंहासे वाली त्वचा की सूजन को कम करने में भी मददगार है. इस फेस पैक को बनाने के लिए बिना छिले आलू का पेस्ट बना लें और उसमें तीन से चार चम्मच मुल्तानी मिट्टी और कुछ बूंदें गुलाबजल की मिलाकर पेस्ट तैयार करें. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं 30 मिनट के लिए छोड़ दें. यह फेस पैक आपकी स्किन को चमकदार बनाता है. आलू दूध से बना फेस पैक -  आधे आलू को छीलकर उसका रस निकाल लें और इसमें 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करके कॉटन की मदद से चेहरे और गर...

लड़कियों का स्टाइल स्टेटमेंट बना एंकलेट

Anklet
लड़कियों का स्टाइल स्टेटमेंट बना एंकलेट

बारिश में आजकल गर्ल्स शॉर्ट ड्रेस पहनना पसंद कर रही है। इन ड्रेस के साथ वे अलग - अलग तरह के एंकलेट पहनना पसंद कर रही है। वैसे भी शॉर्ट ड्रेस पर एंकलेट बहुत सुन्दर लगती है और पैरों की भी सुंदरता बढाती है। लेकिन शॉर्ट ड्रेस के साथ - साथ आजकल ट्रेडिशनल ड्रेस पर भी एंकलेट कैरी की जा रही है। एक पैर में पहने जाने वाली ये एसेसरीज मानसून में लड़कियों का स्टाइल स्टेटमेंट बनी हुई है। 

1) सिंगल कौड़ी एंकलेट :- इस पैटर्न में सफ़ेद कौड़ी का उपयोग किया जाता है। कुछ अलग पहनने के लिए इन दिनों सिंगल लेयर में कौड़ी एंकलेट बहुत चल रही है। समुद्र किनारे घूमने जा रही है तो ये पैटर्न आपके लिए काफी अच्छा है और स्टेटमेंट एसेसरीज साबित हो सकती है।

Anklet


2) फूलों की डिज़ाइन वाली एंकलेट :- मार्केट में फुटवियर और दूसरी एसेसरीज की तरह एंकलेट में भी फ्लोरल डिज़ाइन की डिमांड ज्यादा है। मैटेलिक एंकलेट हो या फैब्रिक या बिड्स, सभी में फ्लोरल डिज़ाइन पसंद की जा रही है। ये पैरों में काफी खूबसूरत लगती है। लेस फैब्रिक पर बड़े फ्लॉवर से बनी डिज़ाइन इन दिनों ट्रेंड में है।

Anklet


3) ब्यूटीफुल बिड्स एंकलेट :- रंग - बिरंगे बिड्स से सजे एंकलेट पैरों की खूबसूरती में चार चाँद लगा देते है। वेडिंग फंक्शन से लेकर आउटिंग और स्ट्रीट फैशन तक हर जगह इन एंकलेट की बहार है। ड्रेस से कन्ट्रास मैचिंग के एंकलेट गर्ल्स को खासा अट्रैक्ट कर रहे है। ये स्टाइल स्टेटमेंट जूलरी की तरह कैरी किये जा रहे है।

Anklet


4) कूल कोटेशन एंकलेट :- स्लीक से मैटेलिक एंकलेट पर सेंटर में एक कोट लिखा होता है। ट्रैवलिंग में पहने जाने वाले कोटेशन पर स्माइलीज के साथ पार्टी गर्ल जैसे कोट एंकलेट को स्टाइलिश बना देते है। गर्ल्स इन्हें कस्टमाइज़ भी करा सकती है।

Anklet


Comments

Popular posts from this blog

ड्रेस रिनोवेशन : पुरानी साडी को दे नया डिज़ाइनर लुक

स्टाइल व ड्रेसअप से पुरूष भी जमाएं रंग

मोतियों की ज्वेलरी से पाए रॉयल लुक