आलू से पाएं चमकदार त्वचा और लगाएं यह फेस पैक

Image
आलू एक ऐसी सब्जी है जिसे आमतौर पर सब्जी खाना पसंद करते हैं और इसे किसी भी सब्जी के साथ मिलाकर बनाया जा सकता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि किचन पर राज करने वाला आलू आपकी त्वचा में भी निखार ला सकता है और कई चीजों के साथ शामिल होकर आपके चेहरे को खूबसूरत बनाने का काम करता है. आज हम आपके लिए आलू से बने कुछ फेस पैक लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप को खूबसूरत त्वचा मिलेगी. तो आइए जानते हैं आलू से बने इन फेस पैक के बारे में - आलू मुल्तानी मिट्टी फेस पैक -  यह फेस पैक आपकी त्वचा में निखार लाने के साथ ही मुंहासे वाली त्वचा की सूजन को कम करने में भी मददगार है. इस फेस पैक को बनाने के लिए बिना छिले आलू का पेस्ट बना लें और उसमें तीन से चार चम्मच मुल्तानी मिट्टी और कुछ बूंदें गुलाबजल की मिलाकर पेस्ट तैयार करें. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं 30 मिनट के लिए छोड़ दें. यह फेस पैक आपकी स्किन को चमकदार बनाता है. आलू दूध से बना फेस पैक -  आधे आलू को छीलकर उसका रस निकाल लें और इसमें 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करके कॉटन की मदद से चेहरे और गर...

ये भी होते है इस्तेमाल किये हुए टी बैग्स के अन्य फायदे

टी बैग्स
ये भी होते है इस्तेमाल किये हुए टी बैग्स के अन्य फायदे

टी बैग्स इतेमाल करने के बाद भी उसमें कई फायदेमंद गुण होते है। थकी हुई आँखों को रिलैक्स करना हो या सनबर्न त्वचा को ठीक करना हो, इसके लिए इतेमाल की गई टी बैग्स का फिर से उपयोग किया जा सकता है। 

फोड़े होने पर :- एंटीबैक्टीरियल गुण होने की वजह से टी बैग्स फोड़े पर मौजूद बैक्टीरिया से लड़ने में मददगार होता है। गीले टी बैग को फोड़े पर लगाने से यह जल्दी भरता है। दर्द भी कम होता है। 

कीड़े के काटने पर :- टी में एंटीमाइक्रोबायल और एस्टिंजेंट गुण होते है। इस्तेमाल किये गए गीले टी बैग को त्वचा के उस हिस्से पर लगाए, जहाँ कीड़े ने काटा है। इससे जलन और सूजन कम होने के साथ - साथ संक्रमण भी कम होगा। इसके अलावा यह एंटीबैक्टीरिया का भी काम करता है। 

मुंह के छाले :- इस्तेमाल किये गए टी बैग्स को फ्रीजर में रखे और डीप फ्रीजिंग के बाद ही उसे मुंह के छालों पर रखें। इसकी हीलिंग प्रॉपर्टी छालों से राहत दिलाने में मददगार साबित होगी। 

पैरों को मुलायम बनाए :- इस्तेमाल किये गए टी बैग्स का उपयोग पैरों को मुलायम बनाने में भी किया जाता है। यह पैरों की बदबू को कम करने और पैरों की त्वचा को पोषण देने का काम करती है। इस्तेमाल किये गए टी बैग्स को गर्म पानी के टब में डालकर अपने पैरों को उसमें थोड़ी देर डूबा कर रखें। 

सन बर्न होने पर :- ग्रीन टी में ईजीसीजी नामक एक तत्व होता है जो सनस्क्रीन के तौर पर कार्य करता है। यह आपको अल्ट्रावॉयलेट किरणों से बचाता है। गीले टी बैग्स को सनबर्न वाली त्वचा पर लगाया जा सकता है। 

हल्का कट लगाने पर :- हल्के कट से खून रोकने में भी टी बैग्स फायदेमंद होते है। टी में मौजूद टैनिस रक्त का थक्का ज़माने में मदद करता है। खून रूक जाने के बाद पट्टी बंधी जा सकती है। इस्तेमाल किये गए टी बैग्स को गर्म पानी में डालने के बाद ही घाव पर करीब 30 सेकण्ड्स के लिए रखें।  

Comments